Online Bhu lagan Bihar 2026 – भू – लगान ऑनलाइन भुगतान कैसे करें ?

जैसे की हम सब जानते है की आज के समय में सभी सरकारी सेवाए ऑनलाइन हो रही है, ताकि नागरिको को अपने छोटे छोटे कामो के लिए सरकारी दफ्तर के चक्कर काटने नहीं पड़े। इस पहल के लिए बिहार सरकार ने भू-लगान भुगतान की प्रक्रिया को भी डिजिटल कर दिया है। अब किसान, जमीन मालिक और भू-धारक अपने घर बैठे मोबाइल या कंप्यूटर की मदद से ऑनलाइन भू-लगान जमा कर सकते है। पहले नागरिको को कार्यालय जाकर लम्बी लम्बी कतार में लगना पड़ता था, जिससे लोगो के समय एवं पैसो की बर्बादी होती थी।

Online Bhu lagan Bihar
Online Bhu lagan Bihar

राज्य के नागरिक अब बिहार भू-लगान ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से जरुरी जानकारी दर्ज करके आसानी से भुकतान किया जा सकता है। भुकतान पूरा होने के पश्चात रशीद भी तुरंत डाउनलोड करने की सुविधा मिलती है, जिसे भविष्य में उपयोग किया जा सकता है। यह सुविधा खासतौर पर उन लोगों के लिए बहुत लाभदायक है जो बार-बार सरकारी कार्यालय नहीं जा सकते। इस ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से लोगो के समय एवं पैसे की बचत होगी तथा भुगतान प्रक्रिया पारदर्शी बनती है और जमीन से जुड़ा रिकॉर्ड सुरक्षित रहता है। अगर आप बिहार में अपनी जमीन का भू-लगान जमा करना चाहते हैं, तो यह ऑनलाइन सेवा आपके लिए आसान, तेज और बेहद उपयोगी विकल्प है।

बिहार भू-लगान क्या है?

बिहार भू- लगान ज़मीन पर सरकार को दिया जाने वाला वार्षिक कर है, जिसे ज़मीन मालिकों को अपनी भूमि के रिकॉर्ड को अपडेट रखने और कानूनी स्थिति बनाए रखने के लिए जमा करना होता है। इस प्रक्रिया को ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों माद्यम से भरा जा सकता है। समय पर भू-लगान जमा करने से रसीद प्राप्त होती है, जो जमीन से जुड़े कई सरकारी कार्यों में उपयोगी साबित होती है।

मुख्य तथ्य Online Bhu Lagan Bihar

योजना का नामOnline Bhu Lagan Bihar 2026
विभागबिहार सरकार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग,
उद्देश्यभू-लगान भूमि टैक्स का ऑनलाइन भुगतान
आधिकारिक पोर्टलआधिकारिक पोर्टल bhulagan.bihar.gov.in
भुगतान का तरीकाUPI, क्रेडिटकार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग
सुविधाऑनलाइन भू-लगान का भुगतान और डिजिटल रसीद उपलब्ध
लाभार्थीबिहार के किसान और जमीन के मालिक

मुख्य उद्देश्य ऑनलाइन भू लगान बिहार

Online Bhu Lagan Bihar 2026 पोर्टल का मुख्य उद्देश्य बिहार के ज़मीन मालिकों और किसानों को घर बैठे भू-लगान जमा करने की सुविधा देना है। इस ऑनलाइन सेवा से लोगो को सरकारी दफ्तर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, जिससे लोगो के समय और मेहनत दोनों की बचत होगी। पोर्टल के माध्यम से भुगतान करने पर तुरंत रसीद मिल जाती है, जो भविष्य में जमीन से जुड़े कामों में उपयोगी होती है। यह सुविधा पारदर्शी, सुरक्षित और आसान है, जिससे नागरिकों को बेहतर डिजिटल सेवा प्राप्त होगी।

आवश्यक दस्तावेज़

भू-लगान का ऑनलाइन भुगतान करने समय कुछ आवश्यक दस्तावेजों और कुछ मुख्य जानकारी आवश्यकता होती है।

  • आधार कार्ड
  • पहचान पत्र (वैकल्पिक)
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • इंटरनेट बैंकिंग / UPI /
  • कार्ड की जानकारी
  • खसरा/खतौनी संख्या
  • खाता संख्या (जमाबंदी पंजी से)
  • रैयत का नाम
  • मौजा और अंचल की जानकारी
  • प्लॉट नंबर (यदि उपलब्ध हो)

बिहार भू-लगान का भुगतान ऑनलाइन कैसे करें?

  • आम नागरिक को सबसे पहले अपने मोबाइल फ़ोन के ब्राउज़र में जाकर आधिकारिक वेबसाइट बिहार भू-लगान पोर्टल bhulagan.bihar.gov.in ओपन करना होगा।
Screenshot first
Screenshot first
  • इसके पश्चात आपको अब ऑनलाइन बिहार भू-लगान के होमपेज पर भू-लगान टेक्स का भुगतान (Pay Online Lagaan) ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
Screenshot Second
Screenshot Second
  • आप अब इस पेज पर अपना जिला, अंचल, हल्का और मौजा का चयन करना होगा।
  • आपके सामने अब एक विकल्प आएगा “आगे बढ़ें” इसपर क्लिक करेंगे।
Screenshot Third
Screenshot Third
  • आपके सामने अब आपकी भूमि के कुछ विवरण खुल कर आ जायेंगे।
    • रैयत के नाम से खोजें
    • खाता संख्या से खोजें
    • प्लॉट नंबर से खोजें
    • भाग वर्तमान से खोजे
    • पृष्ठ संख्या से खोजें

जमाबंदी संख्या से खोजें

  • आप अब पोर्टल में सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करेंगे।
  • इसके पश्चात आप कैप्चा कोड भरेंगे।
  • आप अब कैप्चा कोड दर्ज करने के बाद “खोजें” बटन पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपके सामने पंजी-II रिपोर्ट खुलकर आ जाएगी, इस रिपोर्ट में जमीन से जुड़ी सारी जानकारी उपलब्ध होगी।
  • इसके बाद आपको यहां “देखें” बटन पर क्लिक कर देना है। और आपके सामने भू-लगान की राशि उत्पन्न हो जाएगी।
  • और फिर आपको बिहार भू-लगान जमीन का भुगतान करने के लिए अपना नाम, अपना मेन मोबाइल नंबर और पता दर्ज कर देना है।
  • सभी प्रक्रिया पूरी करने के पश्चात आपको अब नियम और शर्तों को स्वीकार कर लेना है और ऑनलाइन जमीन भुगतान करने के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • जब आपका भुगतान पूरा हो जाता है, तो आपको एक डिजिटल रसीद उत्पन्न करनी होगी।
  • इसके बाद आप अपने मोबाइल पर रशीद को डाउनलोड कर सकते हैं।

सम्पर्क विवरण

अगर आपको भुकतान करने में किसी प्रकार की समस्य आ रही है तो आप नीचे दिए गए हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से मदद ले सकते है।

  • विभाग: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार
  • आधिकारिक पोर्टल: bhulagan.bihar.gov.in
  • हेल्पलाइन नंबर: पोर्टल पर उपलब्ध
  • ईमेल आईडी: विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर देखें

Bihar Bhu Lagan FAQ

1- बिहार भू-लगान क्या है?

भू-लगान जमीन पर दिया जाने वाला सरकारी कर है, जिसे जमीन मालिकों को समय-समय पर जमा करना होता है।

2 – बिहार भू-लगान ऑनलाइन कैसे भरें?

आधिकारिक पोर्टल पर जाकर जमीन की जानकारी दर्ज करें, फिर ऑनलाइन भुगतान करें।

3 – क्या मोबाइल से भू-लगान जमा कर सकते हैं?

हाँ, आप मोबाइल फोन से भी आसानी से भू-लगान जमा कर सकते हैं।

4 – भुगतान के बाद रसीद कैसे मिलेगी?

भुगतान सफल होने पर रसीद ऑनलाइन डाउनलोड की जा सकती है।

5 – भू-लगान भरने के लिए क्या चाहिए?

जमीन से जुड़ी जानकारी जैसे खाता नंबर, खेसरा नंबर या जमाबंदी विवरण चाहिए।

6 – भू-लगान समय पर भरना क्यों जरूरी है?

समय पर भुगतान करने से रिकॉर्ड सही रहता है और भविष्य में परेशानी नहीं होती।

7 – क्या बिहार भू-लगान सेवा सुरक्षित है?

हाँ, सरकारी पोर्टल के माध्यम से भुगतान करना सुरक्षित माना जाता है।

Leave a Comment