Bhulekh Bihar 2025 – ऑनलाइन खाता, खेसरा और भू नक्शा देखें (बिहार भूमि जानकारी)

Bhulekh Bihar 2025 :- बिहार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा राज्य के नागरिकों को भूमि से जुड़ी हुई तमाम जानकारी प्रदान करने के लिए ऑनलाइन पोर्टल की शुरुआत की गई है जिसके माध्यम से राज्य के सभी नागरिक घर बैठे आसानी से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं| Bihar Land Record Management System द्वारा शुरू की गई इस पहल के अंतर्गत biharbhumi.bihar.gov.in और parimarjan.bihar.gov.in वेबसाइट के माध्यम से आप दाख़िल ख़ारिज (Mutation), भू-नक़्शा (Land Map), भूमि स्वामित्व, भू-लगान भुगतान, जमाबंदी पंजी, भूमि स्वामित्व प्रमाण पत्र (LPC), आधार सीडिंग जैसे सुविधा घर बैठे आसानी से प्राप्त कर सकते हैं|

आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से  बिहार भूमि पोर्टल से जुड़ी सभी जानकारी प्रदान करेंगे एवं इनसे जुड़े सभी प्रोसेस की जानकारी भी प्रदान करेंगे |

बिहार भूमि पोर्टल पर उपलब्ध सुविधाएं

  • ऑनलाइन दाखिल खारिज आवेदन
  • दाखिल खारिज आवेदन स्थिति
  • अपना खाता
  • ऑनलाइन एल० पी० सी० आवेदन करें
  • एल० पी० सी० आवेदन स्थिति
  • भू-लगान
  • जमाबंदी पंजी
  • भू-मानचित्र (नक्शा)
  • आधार / मोबाइल सीडिंग स्थिति
  • नागरिक लॉगिन
  • e- Mapi

बिहार भूलेख पोर्टल का उद्देश्य

बिहार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा शुरू किए गए Bihar Bhoomi Portal का मुख्य उद्देश्य राज्य के नागरिकों को भूमि से जुड़ी सभी सेवाएं घर बैठे प्रदान करना है। इसके साथ-साथ सरकार द्वारा शुरू की गई Digitalisation की पहल को बढ़ावा देना है। इच्छुक लाभार्थी यादी किसी प्रकार की कोई भी जानकारी प्राप्त करना चाहता है तो सरकार द्वारा शुरू की गई आधिकारिक वेबसाइट biharbhumi.bihar.gov.in और parimarjan.bihar.gov.in पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं।

Bihar Bhulekh में अपना खाता (ROR) कैसे देखें

  • अपना खाता चेक करने के लिए सबसे पहले आपको बिहार भूलेख की आधिकारिक वेबसाइट biharbhumi.bihar.gov.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट का होम पेज आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • अब आपको होम पेज पर मौजूद अपना खाता देखे के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • इसके पश्चात आपके सामने बिहार राज्य का नक्शा खुलकर आएगा।
  • यहां से आपको अपने जिले का चयन करना है।
  • इसके पश्चात आपको अपने तहसील का चयन करना है।
  • तहसील का चयन करने के पश्चात आपको अपने मौजा के समस्त खातों का नाम अनुसार देखने के लिए इस विकल्प का चयन करना है।
  • इसके पश्चात आपको खोजें के ऑप्शन का चयन करना है।
  • अब आपके सामने एक सूची खुल जाएगी।
  • यहां से आपको अपने नाम पर क्लिक करना है।
  • आपका खाता आपके सामने स्क्रीन पर खुल जाएगा।

Bihar Bhulekh में भू नक्शा (Map) कैसे देखें

  • भू नक्शा देखने के लिए सबसे पहले आपको भूलेख बिहार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • अब आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • यहां पर आपको होम पेज पर मौजूद View Map के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां पर आपको अपना District, Sub Division, Circle, Mauza, Survey Type: Revisional Survey या Cadastral Survey, Map Instance, Sheet No वगैरा का चयन करना है।
  • इसके बाद आपके सामने एक नक्शा खुलेगा जिसमें से आपको अपने प्लॉट का चयन करना है।
  • प्लॉट की सभी जानकारी आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगी।
  • LPM रिपोर्ट पर क्लिक करके आप इस नक्शे की पीडीएफ डाउनलोड भी कर सकते हैं।

ऑनलाइन दाखिल खारिज (Mutation Application) कैसे करें

  • (Online Mutation Application) दाखिल खारिज के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • वेबसाइट का होम पेज आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • अब आपको होम पेज पर मौजूद ऑनलाइन दाखिल ख़ारिज आवेदन करें के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • यहां पर आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • अब आपको यहां पर Registration के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके सामने का नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां पर आपको अपने सभी पर्सनल डीटेल्स जैसे नाम, जन्मतिथि, लिंग, कैटिगरी, आधार नंबर, एड्रेस, मोबाइल नंबर वगैरह जानकारी प्रदान करनी है।
  • अब आपको Register Now के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • रजिस्ट्रेशन के पश्चात आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करके लॉगिन करना है।
  • इसके बाद आपको आवेदक विवरण, विक्रेता विवरण, खरीदार विवरण, दस्तावेज एवं भूखंड विवरण वगैरा सभी जानकारी प्रदान करनी है।
  • सभी जानकारी प्रदान करने के पश्चात आपको सभी दस्तावेज अपलोड करने हैं।
  • इसके बाद आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • आवेदन सबमिट करने के पश्चात आपको एक वाद संख्या एवं रसीद प्रदान की जाएगी इसके माध्यम से आप अपनी दाखिल खारिज आवेदन की स्थिति को आसानी के साथ चेक कर सकते हैं।

दाखिल खारिज आवेदन की स्थिति देखें

  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको दाखिल खारिज आवेदन की स्थिति देखें ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां पर आपको अपना जिला, अचंल, वित्तीय वर्ष का चयन करना है।
  • साथ में आपको इनमें से किसी एक ऑप्शन का चयन करना है।
    • केस नंबर से खोजे
    • डीड नंबर से खोजे
    • मौजा से खोजे
    • प्लाट नंबर से खोजे
  • रजिस्ट्रेशन वर्ष एवं कैप्चा कोड दर्ज करने के पश्चात आपको search के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • आवेदन की स्थिति आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगी।

भू लगान भुगतान कैसे करें

  • सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • वेबसाइट का होम पेज आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • अब आपको होम पेज पर मौजूद भू-लगान के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • यहां पर आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां पर आपको ऑनलाइन भुगतान करें विकल्प का चयन करना है।
  • इसके पश्चात आपको अपने जिले का नाम, अंचल का नाम, हल्का नाम, मौजा नाम, एवं अन्य सभी जानकारी प्रदान करनी है।
  • कैप्चा कोड प्रदान करके search ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • आपका भू लगान स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • यहां से अब आप ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं।

Bihar Bhulekh पोर्टल पर जमाबंदी पंजी देखें

  • जमाबंदी पंजी देखने के लिए आपको सबसे पहले बिहार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके पश्चात वेबसाइट को होम पेज आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • अब आपको होम पेज पर मौजूद जमाबंदी पंजी के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • यहां पर आपको अपने जिले का नाम, अंचल का नाम, हल्का नाम, मौजा नाम, आदि की जानकारी प्रदान करनी है।
  • इसके पश्चात आपको इनमें से कोई एक ऑप्शन का चयन करना है।
    • रैयत का नाम से खोजे
    • खाता नंबर से खोजे
    • समस्त पंजी-२ को नाम के अनुसार देखें
    • प्लाट नंबर से खोजे
    • जमाबन्दी संख्या से खोजे
    • कंप्यूटरीकृत जमाबन्दी संख्या से खोजे
  • अब आपको स्क्रीन पर मौजूद सुरक्षा कोड दर्ज करना है एवं search क्या ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • आपकी स्क्रीन पर आपकी जमाबंदी पंजी खुल जाएगी।

ऑनलाइन एल० पी० सी० आवेदन करें (Land Possession Certificate)

  • ऑनलाइन h करने के लिए आपको बिहार भूलेख पोर्टल के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • वेबसाइट को होम पेज आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • अब आपको होम पेज पर मौजूद ऑनलाइन एल० पी० सी० आवेदन के विकल्प का चयन करना है।
  • इसके पश्चात एक नया पेज आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • यहां पर आपको रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन पर क्लिक करना है यदि आप पहले से रजिस्टर्ड नहीं है तो और अपनी सभी जानकारी प्रदान करके रजिस्ट्रेशन कर लेना है।
  • और अगर आप पहले से रजिस्टर्ड हैं तो आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज कर कर लॉगिन कर लेना है।
  • लोगिन करने के बाद में आपको एल० पी० सी० आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करना है।

Helpline

  • राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग बिहार सरकार पुराना सचिवालय, बेली रोड, पटना – 8000015
  • फोन: 18003456215
  • ईमेल: emutationbiharBhulekh Bihar